1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 07:42 pm IST

एटीएस के सूत्रों के मुताबिक दस्ते की टीम ने जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है। जल्द ही पंजाब पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंचकर जावेद को अपने साथ ले जाएगी।

Arrested- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आतंकवाद विरोधी दस्ते एटीएस ने खालिस्तानी आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को रविवार को हापुड़ जिले से गिरफ्तार किया। एटीएस के अपर महानिदेशक ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि दस्ते ने खालिस्तानी आतंकियों को हथियार आपूर्ति करने वाला जावेद मेरठ के किठौर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी जावेद से पूछताछ में जुटी है।

उन्होंने बताया कि असलहे आपूर्ति करने में मामले में पंजाब पुलिस को जावेद की काफी दिनों से तलाश थी। खालिस्तान मुहिम के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले भी कई आतंकवादी पकड़े जा चुके हैं। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक दस्ते की टीम ने जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को दे दी है। जल्द ही पंजाब पुलिस की एक टीम लखनऊ पहुंचकर जावेद को अपने साथ ले जाएगी।

दरअसल उत्तर प्रदेश एटीएस को अमृतसर के एक विशेष प्रकोष्ठ ने खुफिया सूचना दी थी जिसके आधार पर जावेद की गिरफ्तारी हुई है। एटीएस के सूत्र बताते हैं कि अरोपी जावेद अमृतसर के कई आरोपियों को करीब 35-40 अवैध हथियार दे चुका है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत