1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 80 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 महीने के लिए नियम लागू

80 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान, यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 महीने के लिए नियम लागू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2020 09:20 am IST,  Updated : Dec 10, 2020 10:20 am IST

सर्दियों में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है।

80 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी चलाई तो कटेगा चलान, यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 महीने के लिए नियम लागू- India TV Hindi
80 की स्पीड से ज्यादा गाड़ी चलाई तो कटेगा चलान, यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 महीने के लिए नियम लागू Image Source : INDIA TV

नोएडा: सर्दियों में घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार को कम करने का फैसला किया है। यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की गति सीमा को कम करने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर से कार तथा अन्य हल्के वाहनों की गति 80 किलोमीटर, जबकि भारी वाहनों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वाहन चालकों में जागरुकता भी पैदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे की वजह से करीब 50 वाहन आपस में भिड़ गए थे, इस बात को ध्यान में रखते हुए यमुना विकास प्राधिकरण ने तय किया है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी की जाएगी। 

घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई हादसे 

घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर कई स्थानों पर सड़क हादसे हुए। थाना दनकौर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए और इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए और इस घटना में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हुई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक टैंपो आगे चल रहे एक ट्रॉला से टकरा गया और पीछे से आ रहे कई वाहन भी आपस में टकरा गए। इस घटना में टैंपो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर विनोद नामक एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेस- वे पर घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में एक स्कूली बस ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिसकी वजह से ऑटो में सवार कुंवर पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में श्री चंद शाह नामक व्यक्ति की मौत हो गई। 

इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत