1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राम लला की आज की पहली तस्वीर, धारण किए हैं हरे रंग के वस्त्र

राम लला की आज की पहली तस्वीर, धारण किए हैं हरे रंग के वस्त्र

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 08:53 am IST,  Updated : Aug 05, 2020 12:17 pm IST

लंबे वक्त के बाद अब वो घड़ी आ ही गई है जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहे है। भूमि पूजन से पहले अयोध्या से राम लला की सुंदर तस्वीर सामने आई है।

राम लला की आज की पहली तस्वीर, धारण किए हैं हरे रंग के वस्त्र- India TV Hindi
राम लला की आज की पहली तस्वीर, धारण किए हैं हरे रंग के वस्त्र

अयोध्या: लंबे वक्त के बाद अब वो घड़ी आ ही गई है जब अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहे है। भूमि पूजन से पहले अयोध्या से राम लला की सुंदर तस्वीर सामने आई है। खबर में दिख रही राम लला की यह तस्वीर आज की है। आज बुधवार है और बुधवार को राम लला हरा वस्त्र धारण करते हैं, इसीलिए उन्हें हरे रंग के वस्त्र धारण कराए गए हैं। लेकिन, गोटा और फूल की वजह से हरे वस्त्र नहीं दिख रहे हैं। उन्हें बेले, गेंदा और गुलाब से सजाया गया है। 

पीएम मोदी जन समारोह में शामिल होंगे

बता दें कि अयोध्या में ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आयोजित एक जन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस कार्यक्रम से पहले मोदी हनुमानगढ़ी में ‘‘पूजा’’ और ‘‘दर्शन’’ करेंगे। मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे, आज इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई। 

12.44 बजे होगी भूमि पूजन के कार्यक्रम की शुरुआत

मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने के लिए वे एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और इस मौके पर ‘‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’’ पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। राम मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12.30 बजे करेंगे। पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भूमि पूजन के कार्यक्रम की शुरुआत 12.44 बजे करेंगे।

सभी अतिथियों को 'चांदी के सिक्के' दिए जाएं

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में निमंत्रित सभी अतिथियों को 'चांदी के सिक्के' दिए जाएंगे। इसमें एक तरफ राम दरबार की तस्वीर, जिसमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ विश्वास का चिह्न बना हुआ रहेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत