1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिवाली पर यूपी रोडवेज के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

दिवाली पर यूपी रोडवेज के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Oct 15, 2017 04:20 pm IST

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दिवाली और भैया दूज त्योहारों को देखते हुए रोडवेज के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है

buses- India TV Hindi
buses

मेरठ: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने दिवाली और भैया दूज त्योहारों को देखते हुए रोडवेज के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है साथ ही छुट्टी न करने वाले कर्मचारियों को लाभ देने के लिए रोडवेज ने इन्सेंटिव स्कीम भी जारी की हैं।

रोडवेज ने दिवाली के मौके पर उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाते हुए बसों के फेरों को बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

रोडवेज के मेरठ क्षेत्र के एसएम श्याम लाल शर्मा ने आज बताया कि रोडवेज का विशेष बस संचालन 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। विशेष बसों के संचालन के लिए सभी रोडवेज डिपो के एआरएम को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बसों के संचालन में किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए कर्मचारियों की उपस्थिति जरूरी है। ऐसे में कर्मचारियों से कहा गया कि वह इस दौरान छुट्टी नहीं करेंगे।

एसएम के अनुसार स्पेशल बस संचालन 16 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान सवारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पडे इसके लिए सभी बस अड्डों पर अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र की सौ फीसदी बसों को ऑन रोड करने के संबंध में सभी एआरएमऔर सीनियर फोरमैन को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं।

इसके अलावा मार्ग पर होने वाले ब्रेक डाउनों के लिए अलग से कार्यशाला कर्मचारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं। जो कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर ब्रेक डाउन वाहन अटैंड करेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत