1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ, वीडियो हुआ वायरल

गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 25, 2020 08:15 am IST,  Updated : Nov 25, 2020 08:18 am IST

अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के जनरेटर कक्ष में घुस गया। एक कर्मी जब जनरेटर चालू करने गया, तभी तेंदुआ उसके ऊपर कूद गया, जिसके बाद कर्मी की चीख निकल गई।

leopard seen in ghaziabad video goes viral । गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ, वीडिय- India TV Hindi
Leopard seen in Ghaziabad, Video Goes Viral । गाजियाबाद में सड़क पर दिखा तेंदुआ, लोगों में खौफ, वीडियो हुआ वायरल Image Source : VIDEO GRAB

गाजियाबाद. देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के राजनगर इलाके में मंगलवार को एक तेंदुआ देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के जनरेटर कक्ष में घुस गया। एक कर्मी जब जनरेटर चालू करने गया, तभी तेंदुआ उसके ऊपर कूद गया, जिसके बाद कर्मी की चीख निकल गई।

उन्होंने बताया कि उसके सहकर्मी वहां पहुंचे और तेंदुओं को लाठियों से पीटा, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़कर संस्थान के परिसर में घुस गया।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास में भी देखा गया। वन विभाग के पांच दल उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसकी फुटेज वायरल हो गई है। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत