1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सबका साथ सबका विकास लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं: योगी

सबका साथ सबका विकास लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं: योगी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2017 04:51 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 07:00 pm IST

मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी आज पहली बार गोरखपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से उनका काफिला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज तक पहुंचा।

yogi- India TV Hindi
yogi

गोरखपुर: मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी आज पहली बार गोरखपुर पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट से उनका काफिला महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पहुंचा। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सीएम योगी का नागरिक अभिनंदन किया गया जिसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। एमपी कॉलेज से वे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। 

लाइव वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

योगी आदित्यनाथ का भाषण

  • कैलाश-मानसरोवर यात्रा के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान देंगे
  • लखनऊ, गाजियाबाद या नोएडा में कैलाश-मानसरोवर भवन का निर्माण होगा
  • 15 जून तक यूपी की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी, PWD को आदेश दिया है
  • समर्थन मूल्य किसान के खाते में डालने की व्यवस्था करने जा रहे हैं
  • ​एंटी रोमियो दस्ते को यूपी सक्रिय कर दिया है
  • आपसी सहमति से बैठे युवक-युवतियों को परेशान न किया जाए
  • रात में 10 या 12 बजे भी अगर लड़की घर से निकले तो खुद को सुरक्षित महसूस करे
  • एनजीटी ने कई बार अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया
  • अवैध बूचड़खानों पर एनजीटी के आदेश पर सरकार ने अमल शुरू किया है
  • कानून का राज स्थापित करने में आप भरपूर सहयोग करेंगे
  • बीजेपी की बड़ी विजय है, लेकिन जोश में होश खोने की स्थिति नहीं आने दें
  • अराजक तत्वों को अवसर देने की स्थिति पैदा नहीं होने दें
  • यह सरकार सबका साथ सबका विकास की राह पर चलेगी
  • न जाति के नाम पर, न मत के नाम पर, न धर्म के आधार पर भेदभाव होगा
  • विकास सबका होगा लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा
  • जो चुनौती हमारे सामने है उसमें हम पूरी तरह सफल होंगे
  • यूपी का कोई भी व्य़क्ति खुद को उपेक्षित महसूस नहीं करेगा
  • नौजवान बेरोजगार हो रहे थे, दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे थे
  • महिलाएं प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी 
  • यह नागरिक अभिनंदन मेरा नहीं यूपी की 22 करोड़ जनता का है
  • बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति ने बीजेपी को भारी जीत दिलाई
  • हम सबके ऊपर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है
  • लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभ से यूपी की जनता वंचित थी
  • प्रधानमंत्री जी ने लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मुझे दी है

लाइव अपडेट

  • मंच पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, लोगों का किया अभिवादन
  • एमपी इंटर कॉलेज पहुंचा योगी आदित्यनाथ का काफिला
  • रास्ते में बड़ी तादाद में समर्थकों का हूजूम
  • एयरपोर्ट से काफिला एमपी इंटर कॉलेज के लिए रवाना
  • गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे योगी आदित्यनाथ
  • गोरखपुर एयरपोर्ट पर बड़ी तादाद में योगी समर्थक जुटे
  • 101 तोरणद्वार और पोस्टरों से सजा गोरखपुर
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
  • योगी आदित्यनाथ के समर्थकों में भारी उत्साह
  • एयरपोर्ट से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज तक रोड शो 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत