1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ मर्डर मामला: पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा, नाबालिग बेटी ने की मां और भाई की हत्या

लखनऊ मर्डर मामला: पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा, नाबालिग बेटी ने की मां और भाई की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 07:51 pm IST
Lucknow double murder case solved- India TV Hindi
Lucknow double murder case solved Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में डबल मर्डर मामले का पुलिस ने 4 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने कमान संभालते ही महज चार घंटे के अंदर इस सनसनी खेज वारदात का सच सबके सामने ला दिया। नाबालिग बेटी ने ही अपनी मां और भाई की हत्या की है। नेशनल शूटर बेटी ने परिवार को तबाह कर दिया और खुद को भी चोट पहुंचाई थी। हालांकि, नाबालिग लड़की ने बाथरूम में लिखा था disqualified human। पुलिस को अभी तक इस दोहरे हत्याकांड को लेकर depression ही कारण लग रहा है। 

आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में शनिवार (29 अगस्त) रेलवे में सीनियर अधिकारी राजीव दत्त बाजपेयी की पत्नी और उनके 20 साल के बेटे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत