1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बढ़ाया गया वेतन

लखनऊ: हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बढ़ाया गया वेतन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2021 09:14 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 09:14 pm IST

हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों को दशहरा से पहले बड़ा तोहफा मिला है। ट्रस्ट के लखनऊ में विभिन्न पदों पर कार्यरत कुल 215 कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़ाया गया है।

लखनऊ: हुसैनाबाद...- India TV Hindi
लखनऊ: हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, बढ़ाया गया वेतन

लखनऊ: हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों को दशहरा से पहले बड़ा तोहफा मिला है। ट्रस्ट के लखनऊ में विभिन्न पदों पर कार्यरत कुल 215 कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़ाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी और हुसैनाबाद एवं सम्बद्ध ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने न्यूनतम वेतन व्यवस्था के आधार पर वेतन वृद्धि का आदेश जारी किया है। 

क्रियान्वयन के लिए आदेश को ट्रस्ट के सचिव किंशुक श्रीवास्तव को सौंपा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के संदर्भ में सहायक श्रमायुक्त, अपर श्रमायुक्त एवं मुख्य कोषाधिकारी के अभिमत के आधार पर वेतन वृद्धि स्वीकार की गई है।

मुख्य रूप से ट्रस्ट के कार्यालयाध्क्ष, सहायक कार्यालयाध्यक्ष, लेखाकार, कैशियर, लिपिक, हेड सिपाही, सिपाही, मुआजिन पेशनमांज, कुरआन खान, सोच खान, मुकब्बिर, हाजी सकान जल्लाद, इलेक्ट्रिशियन पम्प, ऑपरेटर, माली, स्वीपर आदि कुल 215 कर्मियों को वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। 

इस प्रकार मूल वेतन में प्रति माह कुल 4 लाख 75 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। वहीं मंहगाई भत्ते में भी मूल वेतन के सापेक्ष लगभग 2 लाख 13 हजार रुपये की वृद्धि भी जोड़ी गई है। 

इस प्रकार वेतन के मद में ट्रस्ट पर लगभग 7 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रतिमाह वित्तीय भार पड़ेगा। ऐसे में कुल मिलाकर सभी कार्मिकों को 19 लाख 46 हजार रुपये का प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत