1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में टिड्डियों ने बोला हमला

लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में टिड्डियों ने बोला हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 01:16 pm IST

लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डियों का दल रविवार देर रात हरदोई तक पहुंच गया था। अब ऐसे में कृषि विभाग को डर है कि यह टिड्डी दल लखनऊ न पहुंच जाए।

लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में टिड्डियों ने बोला हमला- India TV Hindi
लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी, कई जिलों में टिड्डियों ने बोला हमला Image Source : PTI

लखनऊ: लखनऊ में टिड्डी दल को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। टिड्डियों का दल रविवार देर रात हरदोई तक पहुंच गया था। अब ऐसे में कृषि विभाग को डर है कि यह टिड्डी दल लखनऊ न पहुंच जाए। इसी के साथ कृषि विभाग को यह भी डर है कि रात में यह लखनऊ में डेरा न डाल दे क्योकि लखनऊ में बहुत हरियाली है।

लखनऊ के मलिहाबाद की मेंगो बेल्ट में कृषि विभाग की टीम अलर्ट पर है। अभी तक यूपी के कई जिलों में टिड्डियों ने हमला बोला है। ऐले जिलों में सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकरनगर, कानपुर, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फरुखाबाद, कन्नौज, बांदा और उरई शामिल है। इन जिलों से टिड्डी दल को भगाया जा चुका है।

बीते रविवार को टिड्डी दल कानपुर देहात से उड़कर उन्नाव पहुंचा था और फिर उन्नाव से वह हरदोई पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रविवार रात को टिड्डी दल हरदोई में ही ठहरा था। अब कृषि विभाग को इसके लखनऊ पहुंचने का डर है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत