1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ‘वेलेंटाइन डे तक बना लो एक बायफ्रेंड’, जानिए कॉलेज के इस लेटर की सच्चाई

‘वेलेंटाइन डे तक बना लो एक बायफ्रेंड’, जानिए कॉलेज के इस लेटर की सच्चाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 27, 2021 11:14 pm IST,  Updated : Jan 27, 2021 11:14 pm IST

कॉलेज के लेटर हैड पर कहा गया है कि 'सुरक्षा कारणों के लिए यह करना होगा, कॉलेज कैंपस में किसी भी अकेली लड़की को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

make boyfriend till valentine day agra college circular viral fact check- India TV Hindi
make boyfriend till valentine day agra college circular viral fact check Image Source : SOCIAL MEDIA

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सेंट जोंस कॉलेज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे से पहले सेंट जोंस कॉलेज के लेटर हैड पर लिखा एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉलेज के लेटर हैड पर कहा गया है कि 'सुरक्षा कारणों के लिए यह करना होगा, कॉलेज कैंपस में किसी भी अकेली लड़की को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खींचवाए लेटेस्ट फोटो दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएगा, 'केवल प्यार बांटिए'।

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के लैटर हैड पर लिखा यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कालेज प्रशासन ने इस पत्र को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। वायरल पत्र में सेंट जोंस कालेज के एसोसिएट डीन (एकेडमिक अफेयर्स) प्रो. आशीष शर्मा के निर्देश थे कि कालेज की द्वितीय व अंतिम वर्ष की छात्राओं को 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना है। इस वायरल पत्र के बारे में सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि क लेज में प्रो. आशीष शर्मा नाम का कोई भी शिक्षक नहीं है।

make boyfriend till valentine day agra college circular viral fact check
Image Source : SOCIAL MEDIAmake boyfriend till valentine day agra college circular viral fact check

सख्त कार्रवाई की जाएगी- प्राचार्य

कालेज प्राचार्य की तरफ से जारी स्पष्टीकरण पत्र में कहा गया है कि यह पत्र फर्जी है। जिसने भी यह काम किया है उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य के मुताबिक यह बहुत ही घटिया और शर्मनाक हरकत है। हम जांच कर रहे हैं, जल्द ही दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेंट जोंस कॉलेज के लैटर हैड पर लिखे ऐसे मैसेज ने सनसनी मचा दी है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। लेकिन, अभी तक इसकी सच्चाई सामने नहीं आई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत