1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी कहीं से भी चुनाव लड़ें, पराजय ही मिलेगी'

'उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी कहीं से भी चुनाव लड़ें, पराजय ही मिलेगी'

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2021 07:15 am IST,  Updated : Apr 03, 2021 07:15 am IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि ममता बनर्जी इस राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़ लें, उन्हें पराजय ही मिलेगी।

mamata banerjee- India TV Hindi
'उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी कहीं से भी चुनाव लड़ें, पराजय ही मिलेगी' Image Source : PTI

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को दावा किया कि ममता बनर्जी इस राज्य में कहीं से भी चुनाव लड़ लें, उन्हें पराजय ही मिलेगी। मौर्य अधिकारियों के साथ बैठक के लिए वाराणसी आये हुए थे। संवाददाताओं ने उनसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ने की चुनौती के बारे में सवाल किया था।

मौर्य ने दावा किया कि ममता वाराणसी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़ेंगी तो भी उनकी हार ही होगी। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी कदम उठा रही है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क का उपयोग करें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत