1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: पिट रहे पति को बचाने के लिए महिला ने की फायरिंग, वायरल हुआ VIDEO

लखनऊ: पिट रहे पति को बचाने के लिए महिला ने की फायरिंग, वायरल हुआ VIDEO

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Feb 05, 2018 06:08 pm IST

लखनऊ में एक महिला पति की जान बचाने के लिए 6 गुंडों से भिड़ गई...

lucknow- India TV Hindi
lucknow

लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ में एक जाबांज महिला ने अपराधियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। छह से ज्यादा गुंडों ने घर पर ही उनके पति पर हमला कर दिया जिसके बाद इस महिला ने अपने पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गुंडों का मुकाबला किया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना लखनऊ के काकोरी इलाके की है जहां रविवार को एक शख्स को घर के बाहर बुलाकर पहले बातचीत की जाती है और उसके बाद 6 से 7 की संख्या में आए हमलावर पिटाई शुरू कर देते हैं। इस दौरान लात-मुक्कों और डंडे से शख्स की पिटाई होने लगती है।

इसके बाद घर के गेट पर ही पति को पिटते देख पत्नी घर के अंदर से बंदूक लेकर आई और बदमाशों की तरफ निशाना साध फायरिंग शुरू कर दी जिससे उनके पति की जान बच पाई। फायरिंग होते देख सभी हमलावर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह पत्रकार हैं।

देखिए वीडियो-

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से हमलावरों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत