1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में मास्क नहीं पहना तो लगेगा 1000 रुपए जुर्माना, दोबारा गलती करने पर देने होंगे 10000

यूपी में मास्क नहीं पहना तो लगेगा 1000 रुपए जुर्माना, दोबारा गलती करने पर देने होंगे 10000

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 01:25 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य के लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Bodies lined up for cremation, amid surge in Covid-19 cases...- India TV Hindi
Bodies lined up for cremation, amid surge in Covid-19 cases across country, at Hindon river crematorium in Ghaziabad Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य के लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शुक्रवार को राज्य सरकार की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि प्रदेश में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है और बिना मास्क अगर कोई पकड़ा जाता है तो उससे 1000 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा और दूसरी बार भी पकड़े जाने पर 10 गुना अधिक जुर्माना लिया जाएगा यानि दूसरी बार बिना मास्क मिलने पर 10000 रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला किया है। रविवार के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन रहेगा, आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। लॉकडाउन की अवधि के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में सफाई अभियान चलाया जाएगा और सैनेटाइजेशन के साथ फॉगिंग की जाएगी।

राज्य सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार लॉकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे शुरू हो जाएगी और सोमवार सुबह 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दफ्तर बंद रहेंगे। 

कोरोना के चलते एक ओर जहां मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहा, वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी लोगों की लंबी लाइनें लग रही हैं। सुबह से ही गाजियाबाद के हिंडन मोक्षस्थली पर शवों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। किसी का शव एंबुलेंस में तो किसी का कार में तो किसी कई लोगों के शव सड़क पर ही रखें हैं और ये सब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत