Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मायावती ने की अपील- बसपा विधायक अपनी निधि से दें एक-एक करोड़ रुपये

मायावती ने की अपील- बसपा विधायक अपनी निधि से दें एक-एक करोड़ रुपये

Reported by: IANS Published : Apr 03, 2020 10:42 pm IST, Updated : Apr 03, 2020 10:44 pm IST

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से कोरोना वायरस से बचाव व जरूरतमंदों की मदद के लिए विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने की अपील की है।

Mayawati- India TV Hindi
Mayawati

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों से कोरोना वायरस से बचाव व जरूरतमंदों की मदद के लिए विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये देने की अपील की है। मायावती ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "देशभर में कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के मद्देनजर खासकर यूपी के बीएसपी विधायकों से भी अपील है कि वे भी पार्टी के सभी सांसदों की तरह अपनी विधायक निधि से कम से कम 1-1 करोड़ रुपये अति जरूरतमंदों की मदद के लिए जरूर दें। बीएसपी के अन्य लोग भी अपने पड़ोसियों का जरूर मानवीय ध्यान रखें।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "केंद्र सरकार से भी अपील है कि विश्व बैंक से मिले 100 करोड़ डालर की कोरोना सहायता को विशेषकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने में उचित इस्तेमाल करे, ताकि कोरोना प्रकोप को सही नियोजित तौर पर रोका जा सके। जनता से भी अपील है कि वे आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करें।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement