1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में एंटी रोमियो अभियान के नाम पर युवती से छेड़छाड़, मंगतेर की पिटाई

मेरठ में एंटी रोमियो अभियान के नाम पर युवती से छेड़छाड़, मंगतेर की पिटाई

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 13, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 01:51 pm IST

मेरठ में खुद को हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बता रहे करीब आधा दर्जन युवकों ने मंगेतर के साथ स्कूटी में बैठकर घर जा रही युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मंगेतर की पिटाई की।

Anti Romeo Squad- India TV Hindi
Anti Romeo Squad

मेरठ: शहर में खुद को हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बता रहे करीब आधा दर्जन युवकों ने मंगेतर के साथ स्कूटी में बैठकर घर जा रही युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मंगेतर की पिटाई की। यही नहीं, युवकों ने मौके पर पहुंचे मंगतेर की भाई को भी पीटा और पकड़ कर थाने ले गये। पुलिस ने भी दोनों भाइयों को हवालात में डाल कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही शुरु कर दी। लेकिन युवती ने थाने पहुंच कर पुलिस को जब असलियत बताई तब पुलिस ने दोनों भाइयों को छोड़ कर युवती की तहरीर पर आरोपी हमलावर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया। (‘बेगम जान’ की जमीन की कहानी जहां टके में बिकती है बच्चियां...)

थाना मेडिकल प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कल रात खुद को हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता बता कर रहे करीब आधा दर्जन युवक दो युवकों हरीश राणा और अवनीश को थाने लेकर आये। उनका आरोप था कि दोनों युवक छेड़खाानी कर रहे थे। इसी दौरान वह युवती भी थाने पहुंच गई जिसको छेड़ने का आरोप दोनों युवकों पर लगाया जा रहा था। युवती की बात सुनने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ कर आरोपी हमलावर युवकों अंकित और सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर सागर की तलाश की जा रही है। हरीश ने बताया कि उनकी मंगेतर एक निजी बैंक में काम करती है। बैंक में देर हो जाने पर कल रात करीब नौ बजे वह अपनी मंगतेर को स्कूटी से उसके घर पर छोड़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में खड़े करीब आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रोका और खुद को हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता बताते हुए एंटी रोमियो अभियान के नाम पर उनकी मंगेतर से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने उनको और मौके पर पहुंचे उनके भाई अवनीश को पीटा और पीटते हुए ही थाने ले गये।

ये भी पढ़ें

क्या होता है लड़कियों का बेस्ट फिगर साइज़, स्कूलों में दिया जा रहा ज्ञान...

व्हिस्की टाइम पर मिलिए, भारत-पाक के सभी मसले सुलझ जाएंगे: राम जेठमलानी

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत