1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ: बेटी नहीं मिली तो दारोगा के मकान की छत से कूदा पिता, मौके पर मौत

मेरठ: बेटी नहीं मिली तो दारोगा के मकान की छत से कूदा पिता, मौके पर मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2021 01:49 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 01:49 pm IST

मेरठ जनपद के थाना पल्लवपुरम अंतर्गत एकता नगर में अगवा की गई एक बेटी के पिता ने एक दारोगा के मकान की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

मेरठ: बेटी नहीं मिली तो...- India TV Hindi
मेरठ: बेटी नहीं मिली तो दारोगा के मकान की छत से कूदा पिता, मौके पर मौत Image Source : TWITTER- @MEERUTPOLICE

मेरठ: मेरठ जनपद के थाना पल्लवपुरम अंतर्गत एकता नगर में अगवा की गई एक बेटी के पिता ने एक दारोगा के मकान की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (सिटी) विनीत भटनागर ने घटना के बारे में बताया कि बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से एक युवती कई दिन पूर्व लापता हुई थी। युवती के स्वजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मांमले की जांच-पड़ताल थाने में तैनात दारोगा सुनील कुमार मिठालिया कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दारोगा का घर मेरठ में पल्लवपुरम स्थित एकतानगर में है। पुलिस को युवती की लोकेशन बुलंदशहर में मिली थी। विवेचना कर रहे दारोगा सुनील कुमार के साथ युवती के पिता रामचंद्र और उनके एक रिश्तेदार बुधवार को बुलंदशहर आ गए थे लेकिन काफी तलाश के बावजूद युवती का पता नहीं लगा। बुलंदशहर पुलिस ने आश्वासन दिया कि खोजबीन कराई जाएगी और उनसे बृहस्पतिवार को दोबारा आने को कहा था जिसके बाद दारोगा बरेली जाने के बजाय अपने घर मेरठ चले आए। उनके साथ युवती के 60 वर्षीय पिता रामचंद्र और दो अन्य व्यक्ति भी थे।

एसपी ने बताया कि रात में सभी लोग खाना खाकर सो गए। 26 अगस्त को बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे युवती के पिता दारोगा के मकान की छत से कूद गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार को सौंप दिया। सुबह ही वे शव बरेली ले गए। पुलिस द्वारा इस घटना को कई घंटे तक मीडिया से छिपाने का प्रयास किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत