1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ: छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल

मेरठ: छात्रा से 3 युवकों ने गैंगरेप कर वीडियो किया वायरल

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2017 09:20 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 09:20 pm IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना भावनपुर के एक गांव में नौवीं की छात्रा से पहले 3 युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और फिर अश्लील वीडियो भी बना ली।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना भावनपुर के एक गांव में नौवीं की छात्रा से पहले 3 युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और फिर अश्लील वीडियो भी बना ली। यही नहीं, आरोपियों ने यह क्लीपिंग पूरे गांव में वॉट्सएप के जरिए वायरल भी हो गई।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़िता के पिता ने अश्लील वीडियो की क्लीपिंग पुलिस को सौंपते हुए शुक्रवार को 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना भावनपुर पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर बताया कि घटना के दिन यानी 28 फरवरी की दोपहर पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी गांव में कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। 

पुलिस ने बताया कि पहले से घात लगाए उसी सम्प्रदाय के तीन युवकों ने लड़की को गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत