1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मुरादाबाद: चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मुरादाबाद: चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2017 12:03 am IST,  Updated : Sep 24, 2017 12:03 am IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चार युवकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Gangrape- India TV Hindi
Gangrape Image Source : PTI

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चार युवकों द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शराब के नशे में चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हरथला रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हरथला रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में एक महिला देखी गई। बेहोशी की हालत में महिला को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया, "वह उत्तराखंड के बाजपुर कस्बे की रहने वाली है और शनिवार सुबह ट्रेन से अपने परिचित से मिलने बिजनौर जा रही थी। ट्रेन में महिला को चार युवक मिले, जिन्होंने पहले महिला को कोल्ड ड्रिक में मिलाकर शराब पिलाई और उसके बाद चलती ट्रेन में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।"महिला ने बताया कि ट्रेन जब हरथला रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी युवकों ने महिला को ट्रेन से बाहर उतार दिया और मौके से फरार हो गए। शराब के नशे में धुत महिला स्टेशन के बाहर निकलते ही बेहोश हो गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत