1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में लगी भीषण आग में दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

नोएडा में लगी भीषण आग में दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 01:00 pm IST

थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे लगी भयंकर आग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

More than two dozen slums burned in a fierce fire in Noida- India TV Hindi
More than two dozen slums burned in a fierce fire in Noida

नई दिल्ली। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में मंगलवार रात करीब दो बजे लगी भयंकर आग की वजह से दो दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इस आग में एक महिला की मौत भी हो गई। गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि बरौला गांव के पास विशाल मेगा मॉल के पीछे बनी झुग्गियों में बीती रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। इस आग में दो दर्जन झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

उन्होंने बताया कि घटना के समय झुग्गी में सो रही महिला 30 वर्षीय कंचन की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुग्गियों में आग लगने की वजह से आस-पास की सभी झुग्गियों में रहने वाले लोगों को इतनी ठंड में रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। मासूम बच्चे सड़क पर कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए देखे गए। घटना की सूचना पाकर शहर की कुछ सामाजिक संस्थाएं भी मौके पर पहुंची तथा प्रभावित लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं और कपड़े आदि दिए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत