1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: सगे भाइयों ने जान से मारने की नीयत से बहन पर तेजाब डाला, नहर किनारे फेंका

नोएडा: सगे भाइयों ने जान से मारने की नीयत से बहन पर तेजाब डाला, नहर किनारे फेंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2019 11:24 pm IST,  Updated : May 09, 2019 11:24 pm IST

बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हफजी की बेटी सलमा को उसके दो भाई इरफान और रिजवान अपनी रिश्तेदारी में ले जाने के बहाने कार में बैठाकर घर से ले आए। इस दौरान दोनों भाइयों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तेजाब डाल दिय...

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा: यहां दादरी थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट पुल के पास एक युवती को जान मारने की नीयत से उसके दो सगे भाइयों ने तेजाब डालकर जला दिया और उसे नहर के पास फेंककर फरार हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक दादरी अविनाश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर के गुलावठी कस्बा निवासी हफजी की बेटी सलमा को उसके दो भाई इरफान और रिजवान अपनी रिश्तेदारी में ले जाने के बहाने कार में बैठाकर घर से ले आए। इस दौरान दोनों भाइयों ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर तेजाब डाल दिया और नहर के पास फेंककर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगडने पर उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवती के पुलिस ने बयान दर्ज किए है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत