1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक

नोएडा: कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2021 02:37 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 02:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए जबकि 26 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

नोएडा: कोरोना...- India TV Hindi
नोएडा: कोरोना संक्रमित 10 मरीज मिले, 26 हुए उपचार के दौरान ठीक Image Source : FILE PHOTO

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए जबकि 26 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। जनपद में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 466 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 मरीज पाए गए हैं जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 63,022 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि जनपद में 26 लोगों के ठीक होने के बाद से अब तक 62,375 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों व होम आइसोलेशन में 119 मरीजों का उपचार चल रहा है। दोहरे ने बताया कि जनपद में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 466 है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत