1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में कोरोना का सिर्फ 1 नया केस मिला, 9 मरीज हुए ठीक

नोएडा में कोरोना का सिर्फ 1 नया केस मिला, 9 मरीज हुए ठीक

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2021 08:50 am IST,  Updated : Jun 25, 2021 08:50 am IST

गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से केवल एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि नौ मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

नोएडा में कोरोना का...- India TV Hindi
नोएडा में कोरोना का सिर्फ 1 नया केस मिला, 9 मरीज हुए ठीक Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से केवल एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि नौ मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिले में इस समय 67 मरीज उपचाराधीन हैं। अबतक 62,484 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि जिले में संक्रमण के 63,072 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि अबतक जिले में कोविड-19 से 466 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आई है लेकिन साथ ही लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 अनुकुल नियमों में ढील नहीं बरतें।

 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत