1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में Coronavirus के 26 नए केस, अभी तक कुल सात लोगों की मौत

नोएडा में Coronavirus के 26 नए केस, अभी तक कुल सात लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2020 08:28 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 08:28 pm IST

गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 26 मरीज पाए गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जिले में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। 

नोएडा में Coronavirus के 26 नए केस, अभी तक कुल सात लोगों की मौत- India TV Hindi
नोएडा में Coronavirus के 26 नए केस, अभी तक कुल सात लोगों की मौत Image Source : PTI

नोएडा (उत्तर प्रदेश): गौतमबुद्ध नगर में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 26 मरीज पाए गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से जिले में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 की आई जांच रिपोर्ट में जनपद गौतमबुद्ध नगर के 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या अब 496 हो गई है।

उन्होंने बताया कि सात मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। कुल 313 लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा, 176 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8532 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में वर्तमान में संक्रमण के मामलों की संख्या 3231 है जबकि 5078 लोग उपचार के बाद ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। बुलेटिन में बताया गया कि कोविड-19 संक्रमण की वजह से अब तक उत्तर प्रदेश में 223 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 59 .71 है।

प्रसाद ने बताया दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश में आ रहे श्रमिकों की निगरानी में लगाई गई आशा कार्यकर्ताओं ने अब तक 1168917 लोगों का सर्वेक्षण किया है। इनमें से 1036 लोगों में कोरोना वायरस के कोई ना कोई लक्षण पाए गए और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत