1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: नोएडा में कैंटर चालक को पीट पीट कर मार डालने के मामले में सात गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश: नोएडा में कैंटर चालक को पीट पीट कर मार डालने के मामले में सात गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 01:02 pm IST

टोल टैक्स के विवाद के चलते कैंटर चालक को शनिवार को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida- India TV Hindi
Noida

नोएडा। प्रदेश में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश पुलिस का बड़ी सफलता मिली है। टोल टैक्स के विवाद के चलते कैंटर चालक को शनिवार को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाला विमल तिवारी कैंटर चलाता था। शनिवार को तड़के वह कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। टोल टैक्स वसूलने वाले बाउंसरों से कालिन्दी कुंज के पास उसका विवाद हो गया। बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की तथा उससे 14,600 रूपये मांगे। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक टोल के पास ही अपना कैंटर छोड़ कर नोएडा की तरफ वापस लौट गया। शनिवार को सुबह वह यमुना पुल पर बेहोशी की हालत में मिला। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। 

एसएसपी ने बताया कि मृतक के भाई राम सिंह तिवारी ने थाना सेक्टर 39 में मनरूप, धर्मपाल, अमित कुमार, चेतन प्रकाश, सिराजुद्दीन, मनोज कुमार और कृष्ण कुमार को नामित करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । कृष्ण ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत