1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना: दवा की कालाबाजारी करने वाला एक गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम

कोरोना: दवा की कालाबाजारी करने वाला एक गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम

 Written By: Sanjay Sah @sanjaysah_india
 Published : Jul 17, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Jul 17, 2021 02:40 pm IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को दवा की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरप्तार किया। इस शख्स पर आरोप है कि ये कोरोना संक्रमण के इलाज में अस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कालाबाजारी में लिफ्त पाया गया था।

दवा की कालाबाजारी...- India TV Hindi
दवा की कालाबाजारी करने वाला एक गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम Image Source : INDIA TV & PIXABAY

नोएडा. उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को दवा की कालाबाजारी करने वाले एक शख्स को गिरप्तार किया। इस शख्स पर आरोप है कि ये कोरोना संक्रमण के इलाज में अस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कालाबाजारी में लिफ्त पाया गया था। यूपी पुलिस ने इसे शनिवार को नोएडा से गिरफ्तार किया। आरोपी युवक पर दस हजार रुपये का इनाम है।

गौतमबुद्धनगर के नोएडा थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तीन मई को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कालाबाजारी आरोप में रवि कुमार तथा मोहम्मद जुनैद को सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनका एक साथी आकाश दीप मौके से भाग गया था। उन्होंने बताया कि आज थाना पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत