1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: DTC की बस ने दूसरी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

नोएडा: DTC की बस ने दूसरी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2018 11:46 am IST,  Updated : Apr 29, 2018 11:46 am IST

आज सुबह 6 बजे के करीब नोएडा स्टेडियम चौराहे पर एक अज्ञात डीटीसी बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए वॉल्वो बस में टक्कर मार दी...

 noida private coach, DTC bus collision
 - India TV Hindi
 noida private coach, DTC bus collision  

नोएडा: दिल्ली परिवहन निगम के बस चालक ने आज सुबह तेज गति से लापरवाहीपूर्वक से एक वॉल्वो बस में टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 6 बजे के करीब नोएडा स्टेडियम चौराहे पर एक अज्ञात डीटीसी बस चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए वॉल्वो बस में टक्कर मार दी। इस घटना में वोल्वो बस में सवार हरदोई के रहने वाले आशुतोष की मौत हो गई, जबकि योगेंद्र, अनवर, लक्ष्मण, पंकज, शैलेंद्र, श्रीमती शशि बाला, हाकिम सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में योगेंद्र अनवर और लक्ष्मण की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

एसपी ने बताया कि वॉल्वो बस का चालक ग्रीन सिग्नल पर नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहा था, तभी डीटीसी बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए लालबत्ती पार की, जिसकी वजह से यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत