1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से बस की टक्कर; 12 बच्चे घायल

नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से बस की टक्कर; 12 बच्चे घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2018 10:26 am IST,  Updated : Nov 17, 2018 10:49 am IST

बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी जख्मी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। घायल बच्चों के अलावा ड्राइवर और कंडक्टर को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से बस की टक्कर, 12 बच्चे घायल- India TV Hindi
नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, डिवाइडर से बस की टक्कर, 12 बच्चे घायल

नई दिल्ली: दिल्ली के पास नोएडा में एक स्कूल बस हादसे की शिकार हो गई है। नोएडा के रजनीगंधा अंडरपास में एक प्राइवेट स्कूल की बस बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में 12 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। 

इसके अलावा बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी जख्मी हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे सवार थे। घायल बच्चों के अलावा ड्राइवर और कंडक्टर को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत