1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में जानलेवा दबंगई : ओवरटेक के लिए कार को नहीं दिया रास्ता, गोली मार कर दी हत्या

गाजियाबाद में जानलेवा दबंगई : ओवरटेक के लिए कार को नहीं दिया रास्ता, गोली मार कर दी हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 10:04 am IST,  Updated : Dec 30, 2019 10:04 am IST

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर सड़क पर दबंगई जिंदगी पर भारी पड़ गई। यहां कार को रास्ता नहीं देने पर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Ghaziabad- India TV Hindi
Ghaziabad

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बार फिर सड़क पर दबंगई जिंदगी पर भारी पड़ गई। यहां कार को रास्ता नहीं देने पर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गयी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रात साढ़े नौ बजे घुकना कालोनी के पास भीम तिराहे पर आशीष अपने दोस्त से बात कर रहा था तभी आरोपी कृष्ण पाल अपनी कार के साथ वहां आया और उन्हें वहां से हटकर कहीं और जाकर बात करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर आशीष और पाल में बहस हो गई जिसके बाद पाल आशीष को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस अधीक्षक(नगर) मनीष मिश्रा ने बताया कि सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शनिवार रात 11:45 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान हरवंस नगर कालोनी निवासी पाल ने आशीष की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत