1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग महिला और 2 बच्चों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

यूपी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग महिला और 2 बच्चों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

 Reported By: IANS
 Published : Mar 28, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 12:31 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके चार वर्षीय पोते और छह वर्षीय पोती की ट्रेन के चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, हादसा उस वक्त हुआ, जब वृद्धा दोनों मासूमों के साथ पटरी पार कर रही थी।

यूपी में दर्दनाक...- India TV Hindi
यूपी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग महिला और 2 बच्चों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके चार वर्षीय पोते और छह वर्षीय पोती की ट्रेन के चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई, हादसा उस वक्त हुआ, जब वृद्धा दोनों मासूमों के साथ पटरी पार कर रही थी। यह घटना शनिवार शाम को हुई जब यह परिवार ट्रांस-यमुना इलाके में घूरपुर बाजार से घर लौट रहा था।

एसपी (ट्रांस-यमुना) सौरभ दीक्षित ने कहा, "घोसियान इलाके की रहने वाली रईसुल निशा अपने पोते अहमद रजा और पोती अलीशा के साथ घूरपुर बाजार गई थी। घर के रास्ते में तीनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे और ट्रेन ने उन्हें कुचल दिया।"

हादसे की खबर मिलते ही वृद्धा के पति मोहम्मद हसन अन्य रिश्तेदारों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों की पहचान की, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत