1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: राजभर और रावण ने की मुलाकात, 2022 विधानसभा चुनाव पर की चर्चा

UP: राजभर और रावण ने की मुलाकात, 2022 विधानसभा चुनाव पर की चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2021 08:03 pm IST,  Updated : Jan 09, 2021 08:03 pm IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को लखनऊ के एक प्राइवेट होटल में चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात की।

UP: राजभर और रावण ने की मुलाकात, 2022 विधानसभा चुनाव पर की चर्चा- India TV Hindi
UP: राजभर और रावण ने की मुलाकात, 2022 विधानसभा चुनाव पर की चर्चा Image Source : TWITTER/@OPRAJBHAR

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को लखनऊ के एक प्राइवेट होटल में चंद्रशेखर उर्फ रावण से मुलाकात की। बीते कुछ समय में चंद्रशेखर और ओम प्रकाश राजभर की यह तीसरी मुलाकात है।

इस मुलाकात को उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनावों से पहले छोटे-छोटे दलों द्वारा साथ मिलकर संकल्प भागीदारी मोर्चा बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मोर्चे में पहले से ही कई छोटे दल शामिल हो चुके हैं। ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की तस्वीरों के साथ ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर लिखा, "आज लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर से शिष्टाचार मुलाकात की और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर उनसे चर्चा की।"

आपको बता दें कि इससे पहले AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी लखनऊ आकर राजभर से मुलाकात कर चुके हैं और इस गठबंधन में शामिल होने की हामी भर चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत