नोएडा। नोएडा पुलिस ने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ शुक्रवार को नोएडा और ग्रेेेेटर नोएडा में एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले 976 लोगों का आज चालान किया गया।
Related Stories
उन्होंने बताया कि इनसे करीब एक लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले 800वाहनों का भी चालान काटा गया। इनसे 5,81,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया। गौतम बुद्ध नगर जिले, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा आते हैं, में इस समय 1401 एक्टिव कोरोना मामले हैं और यहां कोरोना वायरस के शुक्रवार को मिले 175 नए संक्रमण मामलों के साथ कुल मामले 21,166 हो गए हैं।
प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले
प्रयागराज जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 148 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमण के मामले बढ़कर 25,834 हो गए। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिससे यहां कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 334 हो गई।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 15 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 6,100 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
झारखंड में संक्रमण के 185 नए मामले
झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 939 हो गयी, वहीं संक्रमण के 185 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,157 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में दो मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी।
झारखंड में 1,03,624 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2594 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 939 लोगों की मौत हो चुकी है।