1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पीएम मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत, आगरा में करेंगे रैली को संबोधित

पीएम मोदी बुधवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत, आगरा में करेंगे रैली को संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2019 10:46 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 10:46 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी का अपराह्न 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है।

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi

आगरा (उत्तर प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आगरा में रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी का अपराह्न 3:15 बजे कर्नाटक के बीदर से आगरा पहुंचने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने की उम्मीद है। भाजपा के स्थानीय नेताओं को कोठी बाजार मैदान में होने वाली इस रैली में लाखों समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री के होर्डिंग लगवाए हैं। इस बीच सिविल ऐविएशन सोसाइटी के सदस्यों ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें शहर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग की गई है। 

कार्यकर्ताओं ने नवंबर 2013 में मोदी के उस वादे की ओर भी ध्यान दिलाया जिसमें मोदी ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की बात कही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई है। पर्यावरणविद देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा, "नितिन गडकरी ने दिल्ली से आगरा की बीच पर्यटकों के लिये नौका सेवा शुरू करने का वादा किया था। लेकिन न तो यहां पानी बचा है और न ही नौका सेवा शुरू की गई।" प्रशासनिक सूत्रों ने सूचना दी है कि रैली के मद्देनजर चार हजार पुलिसकर्मियों, 10 आईपीएस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत