1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. झूठी निकली गैंगरेप की कहानी: युवती और प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

झूठी निकली गैंगरेप की कहानी: युवती और प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 06:59 pm IST

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दो दिन पहले पचोखरा क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक युवती से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला जांच में फर्जी पाया गया। 

gangrape- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले में दो दिन पहले पचोखरा क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक युवती से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने युवती और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि गत चार दिसम्बर को आगरा जिले के सिकंदरा थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को अपने साथ सामूहिक बलात्कार होने की सूचना दी थी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर गीतम, ज्ञानेंद्र और राजा नामक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। साथ ही छात्रा से भी कई दौर की पूछताछ की गयी तो वह अपना बयान बदलने लगी। धीरे-धीरे कर प्रकरण की परतें खुलीं और मामला पूरी तरह फर्जी निकला।

पटेल ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी अनिल के खिलाफ चल रहे हत्या के एक मुकदमे में गवाह रहे गीतम, ज्ञानेंद्र और राजा को फंसाने के लिये सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। अनिल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती, उसके प्रेमी और साथी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत