1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मोटरसाइकिल खड्ड में गिरी, एक पुलिसकर्मी की मौत

मोटरसाइकिल खड्ड में गिरी, एक पुलिसकर्मी की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Jan 05, 2020 04:29 pm IST

जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरने से, गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Uttar Pradesh, Sikanderpur- India TV Hindi
Police personal dead in a road accident in Uttar Pradesh's Sikanderpur

बलिया (उप्र): जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरने से, गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सिकन्दरपुर थाने में तैनात दो सिपाही कल देर शाम खरीद दरौली घाट के तरफ गश्त पर गये हुए थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर खाई में गिर गयी। उन्होंने बताया कि इस घटना में सिपाही सुशील यादव (33) की मौत हो गई तथा दूसरा सिपाही प्रभाकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत