1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रियंका गांधी के सलाहकार के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2021 09:50 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 11:54 pm IST

प्रियंका को 17 अक्टूबर से सहारनपुर से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करनी थी लेकिन इलाक़े के कांग्रेस नेताओं के समर्थन न मिलने से ये कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया। इस बात की भी बड़ी चर्चा है कि सहारनपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

Priyanka Gandhi's advisor Harendra Malik and his son quit Congress- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। प्रियंका के सलाहकार हरेन्द्र मलिक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने इस्तीफ़ा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हरेंद्र मलिक और पंकज मलिक पिता-पुत्र हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दोनों बड़े और ताकतवर नेता माने जाते हैं। गौरतलब है कि पंकज मलिक दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, वहीं हरेंद्र भी सांसद रह चुके हैं।

हरेंद्र मलिक नेशनल लोकदल पार्टी हरियाणा से 2005 में राज्यसभा सांसद चुने गए थे। वहीं पंकज मलिक दो बार विधायक रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से वे 2007 में बघरा सीट से विधायक बने थे। इसके बाद 2012 में वे शामली सीट से विधायक चुने गए। फिलहाल वे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंचार्ज थे।

मलिक परिवार मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले हैं। 22 अक्टूबर को अखिलेश यादव वहां रैली करने वाले हैं। खबर है कि उस दिन हरेन्द्र और पंकज मलिक मंच पर अखिलेश यादव के साथ हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद हरेन्द्र मलिक ने प्रियंका गांधी के करीबी लोगों पर पार्टी को हाईजैक करने का आरोप लगाया।

प्रियंका को 17 अक्टूबर से सहारनपुर से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करनी थी लेकिन इलाक़े के कांग्रेस नेताओं के समर्थन न मिलने से ये कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया। इस बात की भी बड़ी चर्चा है कि सहारनपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता इमरान मसूद भी पार्टी छोड़ सकते हैं। वे कई बार कह चुके हैं कि सिर्फ़ समाजवादी पार्टी ही यूपी में बीजेपी को हरा सकती है। हरेन्द्र और पंकज मलिक का कांग्रेस से निकल जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत