1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा जा रही थीं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोका गया काफिला

आगरा जा रही थीं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोका गया काफिला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Oct 20, 2021 02:43 pm IST

प्रियंका गांधी ने कहा, "मुझे सिर्फ कांग्रेस के दफ्तार जाने की इजाजत है। मैं कहीं भी जाती हूं तो ये मुझे रोक देते हैं। बहुत खराब हो गया है। भगवान जाने क्यों ये लोग तमाशा करना चाहते हैं।"

priyanka gandhi stopped from going to agra from lucknow आगरा जा रही थीं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोक- India TV Hindi
आगरा जा रही थीं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोका गया काफिला Image Source : PTI

लखनऊ. प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ में रोक लिया गया है। प्रियंका गांधी लखनऊ से आगरा जा रही थीं। प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए सड़क पर ट्रक लगाकर  ब्लॉक कर दिया गया। प्रियंका गांधी को इस तरह से रोके जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोक-झोंक भी हुई।

इस मौके पर इंडिया टीवी से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा, "प्रशासन ही कारण जाने की उन्होंने मुझे क्यों रोका है। शायद प्रशासन चाहता है कि मैं पूरे दिन अपने गेस्ट हाउस में ही बैठी रहूं। मुझे सिर्फ कांग्रेस के दफ्तार जाने की इजाजत है। मैं कहीं भी जाती हूं तो ये मुझे रोक देते हैं। बहुत खराब हो गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "भगवान जाने क्यों ये लोग तमाशा करना चाहते हैं, मैंने तो कहा है कि मैं जाऊंगी इंतजार करने के लिए तैयार हूं। हर बार बोलते हैं 144 लागू है। कानून व्यवस्था का मसला है। मैं पीएम साहब की रैली में तो नहीं जा रही। वहां हजारों लोग बैठे हैं वहां 144 लागू नहीं है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत