1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. महाशिवरात्रि पर प्रियंका गांधी ने इस तरह की भोले बाबा की पूजा, खास अंदाज में देशवासियों को दी शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि पर प्रियंका गांधी ने इस तरह की भोले बाबा की पूजा, खास अंदाज में देशवासियों को दी शुभकामनाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 04:22 pm IST

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास फोटो शेयर करते हुए देशवासियों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की शुभकामनाएं दी हैं।

महाशिवरात्रि पर प्रियंका गांधी ने इस तरह की भोले बाबा की पूजा, खास अंदाज में देशवासियों की दी शुभकाम- India TV Hindi
महाशिवरात्रि पर प्रियंका गांधी ने इस तरह की भोले बाबा की पूजा, खास अंदाज में देशवासियों की दी शुभकामनाएं Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।  प्रियंका गांधी वाड्रा ने महामृत्युंजय मंत्र भी लिखा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए अपनी पोस्ट में महामृत्युंजय मंत्र का जिक्र करते हुए लिखा है कि समस्त देशवासियों को पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव की कृपा आप सब पर बनी रहे। आज देशभर में लोग महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। 

पीएम मोदी ने महाशिवरत्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!’’ देश भर में गुरुवार महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाते हुए शिवालयों या मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। 

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “भगवान भोलेनाथ की पावन अराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पर्व की सभी भक्तों एवं प्रदेशवासियों को अनंत शुभकमानाएं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी प्राणियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सद्भाव का वास हो। समस्त जगत का कल्याण हो, ‘हर हर महादेव।”

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत