1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 03:54 pm IST

धक्का मुक्की के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। 

Rahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, - India TV Hindi
Rahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे Image Source : TWITTER/ANI

नोएडा. यूपी के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में जमकर धक्का मुक्की हुई। इस दौरान राहुल गांधी जमीन पर भी गिर पड़े। गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी ने पुलिस से कहा, "मैं अकेले ही हाथरस जाना चाहता हूं, इसलिए मुझे बताएं कि आप मुझे किस धारा के तहत गिरफ्तार कर रहे हो।"

Rahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की,
Image Source : TWITTER/ANIRahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

इसपर पुलिस ने कहा, "हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।" इससे पहले नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने बताया कि यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। माननीय हाई कोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे।

Rahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की,
Image Source : TWITTER/ANIRahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

धक्का मुक्की के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं? आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली से हाथरस के लिए निकले थे। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोका तो दोनों पैदल की हाथरस की तरफ चल पड़े।

Rahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की,
Image Source : TWITTER/ANIRahul Gandhi roughed up by police  । Photos: गिरफ्तारी से पहले राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत