1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्नाव रेप और मर्डर केस के गवाह की मौत को बताया साजिश

राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्नाव रेप और मर्डर केस के गवाह की मौत को बताया साजिश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2018 08:11 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 08:50 pm IST

उन्नाव रेप केस के गवाह की संदिग्ध हालत में मौत और बिना पोस्टमार्टम के दफनाए जाने के मामले को राहुल गांधी ने एक साजिश बताया है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: उन्नाव रेप केस के गवाह की संदिग्ध हालत में मौत और बिना पोस्टमार्टम के दफनाए जाने के मामले को राहुल गांधी ने एक साजिश बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर ये बातें कही। उन्नाव रेप केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसका भाई मुख्य आरोप है। इस केस के गवाह यूनूस की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी और बिना पोस्टमार्टम कराए उसके शव को दफना दिया गया था। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, 'उन्नाव रेप और हत्या मामले के मुख्य गवाह की संदिग्ध हालत में मौत और बिना पोस्टमार्टम दफनाए जाने से एक तरह की साजिश की बू आती है।'  इससे पहले दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने भी पुलिस को लिखी चिट्टी में यह आरोप लगाया था कि गवाह की मौत के बाद उसके शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया था।

आपको बता दें कि उन्‍नाव रेप केस में पीड़ित लड़की के पिता की 9 अप्रैल 2018 को माखी पुलिस स्‍टेशन में पिटाई के दौरान मौत हो गई थी। इस केस में यूनुस चश्‍मदीद गवाह था। बुधवार को पीड़ित के चाचा ने आरोप लगाया कि रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के इशारों पर ही सबकुछ हो रहा है और यूनुस को जहर देकर मारा गया है। 

गौरतलब है कि उन्नाव रेप और मर्डर केस में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी है। नाबालिग लड़की से रेप और उसके पिता की हत्‍या की साजिश के मामले में आरोपी विधायक सेंगर जून से जेल में बंद हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत