1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राज्यसभा चुनाव: BSP उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए कांग्रेस के 4 बड़े नेता राजधानी में डालेंगे डेरा

राज्यसभा चुनाव: BSP उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए कांग्रेस के 4 बड़े नेता राजधानी में डालेंगे डेरा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 07:51 pm IST

सात विधायकों वाली कांग्रेस ने पहले ही बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को समर्थन देने का फैसला कर लिया था...

mayawati- India TV Hindi
mayawati

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी को कांग्रेस के वोट दिलवाने के लिए कांग्रेस के चार बड़े नेता राजधानी में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने आज पत्रकारों से कहा कि वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, संजय सिंह, राज बब्बर तथा तिवारी स्वयं राजधानी में मौजूद रहेंगे। यह सभी नेता कांग्रेस के विधानसभा में नेता अजय कुमार लल्लू की मदद करेंगे। सात विधायकों वाली कांग्रेस ने पहले ही बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को समर्थन देने का फैसला कर लिया था।

कांग्रेस नेता लल्लू ने कहा, ''हमने सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को समर्थन देने का फैसला किया है। इसलिए पार्टी के सभी विधायक बसपा प्रत्याशी को वोट देंगे।''

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया में फैली उन खबरों का खंडन किया जिसमें उप्र कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के इस्तीफा देने की बात कही गयी थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत