1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: चुनाव मैदान में उतरीं 81 साल की महिला, बोलीं- अभी बूढ़े हाथों में है बहुत दम

UP: चुनाव मैदान में उतरीं 81 साल की महिला, बोलीं- अभी बूढ़े हाथों में है बहुत दम

 Reported By: IANS
 Published : Apr 05, 2021 10:42 am IST,  Updated : Apr 05, 2021 10:42 am IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक 81 साल की महिला आगामी पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरी हैं। उनका मकसद अपने गांव में बेहतर सुविधा और गांव के विकास को सुनिश्चित करना है।

उप्र: पंचायत चुनाव में...- India TV Hindi
उप्र: पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनीं 81 वर्ष की महिला Image Source : IANS

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक 81 साल की महिला आगामी पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरी हैं। उनका मकसद अपने गांव में बेहतर सुविधा और गांव के विकास को सुनिश्चित करना है। जिले के चौबेपुर प्रखंड के रुद्रपुर बेल गांव की रानी देवी ने कहा, "अपने गांव का विकास सुनिश्चित करने के लिए मैंने पंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस उम्र में न तो मुझे किसी पद का लालच है और न ही मैं यहां किसी राजनीतिक दल के इशारे पर आई हूं। मैंने अपने गांव के समग्र विकास के लिए चुनाव लड़ने का फैसला किया है।"

उन्होंने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) के सदस्य के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया है। रानी देवी ने कहा, "मेरे गांव में सड़क संचार, नालियों का उचित प्रबंधन और पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। कचरे का ढेर लगना जारी है, जमे हुए पानी से मच्छरों की संख्या में इजाफा होना जारी है और बहती नालियों के चलते पर्यापत स्वच्छता की कमी है इत्यादि।"

उन्होंने कहा कि ज्यादातर नेता चुनाव से पहले खूब वादे तो करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद फिर लौटकर नहीं आते हैं। रानी देवी ने आगे यह भी कहा, "अगर मैं चुनी जाती हूं, तो मैं अपनी आयु वर्ग के लोगों के लिए भी कुछ करने का प्रयास करूंगी।" रानी देवी ने दावा करते हुए कहा कि गांव में घर-घर जाकर समर्थन मांगूंगी। अभी इन बूढे हाथों में बहुत दम है, अब मैं रुकूंगी नहीं।

जिले में 15 अप्रैल को पहले चरण में ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों के चुनाव होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत