1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बलात्कार की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, नौ साल है उम्र

बलात्कार की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, नौ साल है उम्र

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2020 01:29 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 01:29 pm IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम बलात्कार की शिकार नौ साल की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

बलात्कार की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, नौ साल है उम्र- India TV Hindi
बलात्कार की शिकार बच्ची की हालत नाजुक, नौ साल है उम्र Image Source : INDIA TV

बांदा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम बलात्कार की शिकार नौ साल की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। कानपुर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक ने शुक्रवार को बताया, "बिसंडा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम बलात्कार की शिकार हुई नौ साल की बच्ची की हालत अत्यधिक रक्तस्राव होने से नाजुक बनी हुई है। उसे बृहस्पतिवार को बेहतर इलाज के लिए यहां से कानपुर के अस्पताल में भेजा गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है।" 

बिसंडा थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "आरोपी युवक समशुद्दीन (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के सत्यनारायण ने भी घटनास्थल का दौरा किया है और पीड़ित परिवार से बातचीत कर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।" 

गौरतलब है कि जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था। पुलिस के मुताबिक "बुधवार को एक महिला अपने घर में बच्ची को अकेले छोड़कर अपनी बुजुर्ग सास के साथ खेतों में घास काटने गयी थी, तभी शाम करीब छह बजे सूना घर पाकर पड़ोसी युवक समसुद्दीन (22) उसकी बच्ची के साथ कथित बलात्कार किया था।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत