1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजीपुर का नाम गाधीपुरी करने की मांग, भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

गाजीपुर का नाम गाधीपुरी करने की मांग, भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने लिखा उपमुख्यमंत्री को पत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2020 05:41 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 05:41 pm IST

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने गाजीपुर का प्राचीन गौरव लौटाने के लिए उसका नाम बदलकर गाधीपुरी करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को एक पत्र भेजा है।

Rename Ghazipur too Gandhipur, BJP's Naveen Shrivastava writes to Keshav Prasad Maurya- India TV Hindi
Rename Ghazipur too Gandhipur, BJP's Naveen Shrivastava writes to Keshav Prasad Maurya

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने गाजीपुर का प्राचीन गौरव लौटाने के लिए उसका नाम बदलकर गाधीपुरी करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को एक पत्र भेजा है। श्रीवास्तव ने बताया कि प्राचीन काल में महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधी की राजधानी गाधीपुरी था जिसक अपना वैभवशाली अतीत रहा है। उन्होंने कहा कि बाद में मुस्लिम आक्रांता मुहम्मद बिन तुगलक के सिपहसालार गाजी के नाम पर इस नगरी का नाम गाजीपुर कर दिया गया था। 

भाजपा नेता ने बताया कि गाजीपुर को उसका प्राचीन गौरव लौटाने के लिए वह काफी समय से प्रयासरत हैं और इसी संदर्भ में उन्होंने मौर्य से मिल कर उन्हें गाजीपुर जी जनता की भावना से अवगत कराते हुए यह अनुरोध पत्र सौंपा है। भाजपा पदाधिकारी के जिले का नाम बदलने के इस प्रस्ताव का कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लल्लन कुमार ने कहा कि ''योगी आदित्यनाथ सरकार इस माह के अंत में अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करने जा रही है । सरकार ने जगहों के नाम बदलने के अलावा कोई और काम नही किया है। युवाओं, छात्रों और किसानों की समस्याओं की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। प्रदेश की जनता सरकार की इस नाकामयाबी को बहुत ध्यान से देख रही है और 2022 के चुनाव में इसका माकूल जवाब देगी।''

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत