1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ताज महल की मीनार की मरम्मत 15 सितम्बर तक पूरी होगी: अधिकारी

ताज महल की मीनार की मरम्मत 15 सितम्बर तक पूरी होगी: अधिकारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2019 05:47 pm IST,  Updated : Jul 13, 2019 05:48 pm IST

ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुई मरम्मत विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक पूरी कर ली जायेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Taj Mahal- India TV Hindi
ताज महल की मीनार की मरम्मत 15 सितम्बर तक पूरी होगी: अधिकारी Image Source : AP (FILE)

आगरा। ताजमहल की चार मीनारों में से पीछे की एक मीनार पर कुछ दिन पहले शुरू हुई मरम्मत विश्व पर्यटन दिवस से पहले ही 15 सितम्बर तक पूरी कर ली जायेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संरक्षक सहायक और मरम्मत का काम देख रहे अमर नाथ गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मीनार की मरम्मत का काम जल्द पूरा हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ पत्थरों को बदला जा रहा है और काले पत्थरों की पंक्ति दुरूस्त की जा रही है। इमारत के प्रभारी नामदेव ने बताया कि 17वीं सदी की इस मीनार पर काम शुरू हो गया है और मरम्मत के लिए मचान बनाई गई है। इससे पहले भारतीय पुरातत्व विभाग के उत्तर सर्किल के प्रमुख वसंत स्वर्णकार ने बताया कि ‘‘यह सामान्य मरम्मत नहीं अपितु यह विशिष्ट कार्य है।’’

Taj Mahal
Image Source : PTI Extensive repair works underway on one of the four minarets of Taj Mahal under The Archaeological Survey of India (ASI) in Agra on Saturday.

कुछ खबरों में कहा गया है कि सीढ़ियों के पत्थर भी टूट गए हैं और उन्हें बदला जाना चाहिये। लोहे के कुछ क्लैंपों पर भी जंग लग गई है। इस बीच ताज महल के टूरिस्ट गाइडों ने इस बात पर चिंता जताई है कि इस इमारत के यमुना की तरफ वाले हिस्से पर हरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 27 दिसम्बर को मनाया जाता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत