1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सहारनपुर: किसान ने बैंक के सामने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

सहारनपुर: किसान ने बैंक के सामने पेड़ से लटककर की आत्महत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 08, 2020 05:39 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 05:39 pm IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किसान ने कथित तौर पर कर्ज के दबाव से परेशान होकर बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक किसान ने कथित तौर पर कर्ज के दबाव से परेशान होकर बैंक के सामने ही आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी (देहात) विधासागर मिश्रा ने बताया कि अल्लीवाला निवासी किसान वेदपाल (50) शनिवार देर शाम कस्बा छुटमलपुर में देहरादून राजमार्ग स्थित यूनियन बैंक की शाखा पहुंचा और वहां एक खोखे के ऊपर एक पेड़ पर रस्सी लटकाकर उससे झूल गया।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने तुरन्त ही वेदपाल को नीचे उतारा और उसे चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए यूनियन बैंक के अधिकारियों और दलाल को जिम्मेदार बताया है।

उन्होंने कहा कि उसने सुसाइड नोट में बैंक और दलाल पर कर्ज को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत