1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, 4 MLC भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, 4 MLC भाजपा में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2021 12:16 pm IST,  Updated : Nov 17, 2021 12:25 pm IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों से सपा को ताकतवर बनाने वाले वफ़ादारी निभाने वाले नरेंद्र भाटी आज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके आने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी मज़बूत होगी।

Samajawadi Party MLC joins BJP ahead of uttar pradesh elections समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, 4- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा झटका, 4 MLC भाजपा में शामिल Image Source : ANI

Highlights

  • उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा ने दिया सपा को झटका
  • सपा के चार MLA भाजपा में शामिल
  • गुर्जर नेता नरेंद्र भाटी भी भाजपा में शामिल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल आज राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के चार विधान परिषद सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले सपा रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सी.पी. चंद और रमा निरंजन शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछले कई दशकों से सपा को ताकतवर बनाने वाले वफ़ादारी निभाने वाले नरेंद्र भाटी आज पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके आने से पश्चिम उत्तर प्रदेश में पार्टी मज़बूत होगी। इसके अलावा बलिया से आने वाले रविशंकर सिंह 'पप्पू' एक राजनीतिक परिवार से आते है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते और नीरज शेखर के भतीजे आज भाजपा में शामिल हो रहे है।

स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि गोरखपुर से सीपी चंद और रमा निरंजन भी आज पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इन सभी का स्वागत है। ये लोग भी पार्टी के कुनबे को बढ़ाएंगे। इन लोगों को पता है कि आज यूपी में कानून का राज है। आज सभी लोग सपा और बसपा को छोड़कर भाजपा की तरफ देख रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे है। गरीब के घर में आज खुशियां है। पीएम मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज अखिलेश यादव को नींद नही आएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत