1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भगवान राम को काल्पनिक बताना सपा नेता को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पद से हटाया

भगवान राम को काल्पनिक बताना सपा नेता को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पद से हटाया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2020 10:08 pm IST,  Updated : Aug 24, 2020 10:14 pm IST

भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले लोटन राम निषाद पर समाजवादी ने चार दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है। वह पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। अयोध्या में निषाद ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताया था।

Samajwadi party leader Lotan Ram Nishad removed from post for calling Lord ram imaginary । भगवान राम- India TV Hindi
भगवान राम को काल्पनिक बताना सपा नेता को पड़ा भारी, अखिलेश यादव ने पद से हटाया Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले लोटन राम निषाद को समाजवादी पार्टी ने उनके पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के बाद ये निर्णय लिया गया है।

पढ़ें- आगामी संसद सत्र में अध्यादेशों की कोई कागजी प्रति वितरित नहीं की जाएगी

भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले लोटन राम निषाद पर समाजवादी ने चार दिन बाद बड़ी कार्रवाई की है। वह पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। अयोध्या में निषाद ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताया था। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि हम 15 दिन में नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाएंगे।

पढ़ें- Coronavirus: Plasma Therapy को लेकर WHO ने कही ये बात

ज्ञात हो कि लोटन राम निषाद ने अयोध्या में भगवान श्रीराम को काल्पनिक चरित्र बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह फिल्मों में काल्पनिक चरित्र होता है। वैसे ही श्रीराम भी थे। उन्होंने कहा कि संविधान भी मान चुका है कि राम जैसा कोई नायक भारत में पैदा ही नहीं हुआ था। (IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत