1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सम्भल में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान

सम्भल में प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 20, 2018 09:25 pm IST,  Updated : May 20, 2018 09:25 pm IST

मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है...

representational image- India TV Hindi
representational image

सम्भल (उत्तर प्रदेश): जिले में गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और एक युवती का शव एक पेड़ से लटका मिला। मामला प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी पुलिस (गुन्नौर) शकील अहमद ने बताया कि गुन्नौर के करियामयी गांव के जंगल में उक्त गाँव निवासी सुरेश (21) और कुमारी नीरज (20) की लाश शीशम के पेड़ से लटकी मिली। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। साथ ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत