1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भदोही: भाजपा विधायक समेत सात लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज

भदोही: भाजपा विधायक समेत सात लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Feb 19, 2020 05:21 pm IST

भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

भदोही (उप्र): भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी—बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया। 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद आज भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत