1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लगातार तीन बेटियों को जन्म देने पर पति ने पत्नी के हाथ तोड़े

लगातार तीन बेटियों को जन्म देने पर पति ने पत्नी के हाथ तोड़े

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 06:19 pm IST

पीड़िता के पिता अपनी बेटी से मिलने आए तो उन्होंने बेटी की हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया...

representational image- India TV Hindi
representational image

शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश): जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के दोनों हाथ सिर्फ इसलिए तोड़ दिये क्योंकि उसने लगातार तीन बेटियों को जन्म दिया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने आज बताया कि लखीमपुर खीरी जिले में चपरतला गांव की रहने वाली एक महिला की शादी सिधौली थानाक्षेत्र के बाबरा गांव में शैलेंद्र कुमार से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया जिस कारण बेटे की चाहत रखने वाले ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

शाक्य ने बताया कि पीड़ित महिला से उसके पति तथा परिजनों ने 30 मार्च को मारपीट की। इसके बाद चार अप्रैल को फिर उसे काफी मारा-पीटा जिसके चलते उसके दोनों हाथ टूट गए। इस दौरान पीड़िता के पिता अपनी बेटी से मिलने आए तो उन्होंने बेटी की हालत देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने पति शैलेंद्र कुमार, ससुर दाताराम, देवर जितेंद्र तथा सास रेशमा के विरुद्ध दहेज और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत